फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रेलवे स्टेशन के सामने फिर पलटी गेहूं लदी ट्रॉली, दीवार में आई दरार

विज्ञापन
उझानी में सड़क पर पलटी गेहूं लदी ट्रॉली खाली करते मजदूर। स्रोत- जागरुक राहगीर
विज्ञापन
उझानी। दो सप्ताह पहले आंधी में रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पर गिरे पेड़ का मलबा नहीं हटाए जाने से शनिवार की सुबह गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। गेहूं की बोरियां गिरीं तो स्टेशन की दीवार में दरार पड़ गई। वाहनों के फंसने से रेलवे का नाला पहले ही टूट चुका है।
विज्ञापन

अलापुर क्षेत्र के ककराला कस्बा निवासी अजीम कृषि उत्पादन मंडी समिति से गेहूं की बोरियां लादकर अढ़ौली फाटक पर गोदाम की तरफ जा रहे थे। जैसे ही रेलवे स्टेशन के पास पहले से गिरे पेड़ के मलबे में ट्रॉली चढ़ी तो वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस पर गेहूं की बोरियां रेलवे की बाहरी दीवार पर गिरीं। इससे दीवार में दरार पड़ गई है। ट्रैक्टर मालिक अजीम ने मजदूरों को बुलाकर गेहूं की बोरियां हटवाईं, तब कहीं दो घंटे बाद ट्रॉली को निकाला जा सका। सुबह करीब नौ बजे एक ट्रक भी इसी स्थान पर फंस गया था, लेकिन चालक ने उसे सूझबूझ से निकाल लिया था। दो सप्ताह पहले गिरे पेड़ की वजह से अब तक आधा दर्जन से अधिक वाहन फंस चुके हैं। वाहनों के फंसने के दौरान ही रेलवे का नाला टूट गया था। इसके बाद भी रेल कर्मियों ने सड़क पर पेड़ का मलबा हटवाने की जरूरत महसूस नहीं की है।
-

स्टेशन के सामने से रोजाना निकलते हैं सैकड़ों भारी वाहन
रेलवे स्टेशन के सामने वाले रास्ते से होकर रैक प्वाइंट और कादरचौक होकर मैनपुरी- इटावा आने-जाने वाले सैकड़ों भारी वाहन निकलते हैं। इसके बाद भी रेलवे ने पत्राचार से आगे की कार्रवाई की जरूरत महसूस नहीं की। वाहन चालक भी रेल कर्मियों और रैक प्वाइंट के ठेकेदार से शिकायत कर चुके हैं। फिर भी उस गिरे पेड़ को नहीं हटावाया जा रहा है।
विज्ञापन

-

सड़क पर पेड़ गिरा होने की वजह से वाहन की आवाजाही में चालकों को दिक्कत आ रही है। नगर पालिका के ईओ को पत्र भेजकर इससे अवगत करा दिया गया था। मलबा हटाने की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की है।- अरुण सक्सेना, स्टेशन अधीक्षक


स्टेशन अधीक्षक ने ट्रॉली पलटने के बाद ही पालिका के ईओ को अवगत कराया है। पेड़ का मलबा हटवाने के लिए कर्मचारियों को लगा दिया गया है। देर शाम तक सड़क से पेड़ का मलबा हटवा दिया जाएगा। - हरीश त्यागी, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें