फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसे में बिल्सी के ट्रक चालक की दिल्ली में मौत

विज्ञापन
मृतक विश्वजीत का फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा - फोटो : होली के रसिया गाते विधायक राजेश चौधरी और अन्य।
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या एक निवासी विश्वजीत माहेश्वरी (35) पुत्र कमल माहेश्वरी सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान रविवार दोपहर दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

विश्वजीत हरिद्वार से बेंगलूरु ट्रक लेकर जा रहे थे। मुरादाबाद और दिल्ली हाईवे पर थाना पकवाड़ा क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में वह घायल हो गए। साथी उन्हें छोड़कर मौके से भाग गया। मुरादाबादस पुलिस ने विश्वजीत को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली भेज दिया। जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
युवक की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। परिवार के लोगों ने पकवाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी है। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें