फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अवैध खनन की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार की गाड़ी में ट्रैक्टर से मारी टक्कर

विज्ञापन
बदायूं के जरीफनगर थाने के दहगवां में खनन कर रहे ट्रैक्टर की टक्कर से क्षतिग्रस्त नायाब तहसीलदार - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के सहसवान-बदायूं-मेरठ राज्य मार्ग पर दहगवां के पास मंगलवार शाम अवैध खनन की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार छविराम सिंह की गाड़ी में खनन में लगे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना में नायब तहसीलदार बाल-बाल बच गए। आरोपी चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार छविराम सिंह के अनुसार, मंगलवार की शाम क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली। इस पर वह गाड़ी से होमगार्ड के साथ जांच करने मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान खनन में लगे ट्रैक्टर को रोकने पर चालक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से निकला।
पुलिस ने ट्रैक्टर अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया है। नायब तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, सहसवान के जॉइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इस संबंध में जरीफनगर थाना पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें