सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने किशोरी को निकाह करने और दिल्ली जाकर घर बसाने का झांसा देकर खेत पर बुला लिया और दुष्कर्म किया। आरोपी युवक किशोरी को बदहवास हालत में खेत में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी पिछले कुछ महीनों से सलमान से मोबाइल पर बात करती थी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे सलमान ने बेटी के मोबाइल पर फोन कर कहा कि कपड़े लेकर आ जाओ। वह उससे निकाह करेगा। इसके बाद दिल्ली जाकर घर बसा लेंगे।
झांसे में आकर बेटी घर से कपड़े लेकर आरोपी के पास एक खेत पर पहुंच गई, जहां आरोपी युवक सलमान ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी सलमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। सहसवान कोतवाल राजेंद्र सिंह बहादुर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।