फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पोस्टमॉर्टम ड्यूटी पर आए एसआई की दिल का दौरा पड़ने से मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोत-बिलखते परिजन।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। किशोरी के शव का पोस्टमॉर्टम कराने आए कोतवाली उझानी में तैनात एसआई कुंवरपाल (55) पुत्र राय सिंह की हार्टअटैक से सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे मौत हो गई। साथियों ने उनको बचाने के किए सीपीआर दिया, लेकिन डॉक्टर ने उनको जिला अस्पताल में देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


एसआई के बेटे शेखर ने बताया कि वह मूलरूप से बुलंदशहर के थाना नरौरा के गांव नगला चिरौरी के रहने वाले थे। हाल में वह परिवार के साथ संभल जिले के कस्बा चंदौसी में रहते आ रहे थे। उनकी तैनाती उझानी कोतवाली में चल रही थी।

रविवार की शाम उनके क्षेत्र में एक किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए वह अपने साथी दरोगा व सिपाही को साथ लेकर बदायूंं सोमवार की सुबह ही आए थे।
विज्ञापन


दस बजे के करीब सभी साथी पोस्टमॉर्टम हाउस पर बैठे हुए थे। तभी एसआई कुंवरपाल ने कहा कि चाय पीनी है। इसके बाद वह सिविल लाइंस थाने के सामने ही चाय की दुकान पर पहुंच गए। कुछ ही देर में वह चाय पीकर पोस्टमॉर्टम हाउस की ओर लौटने लगे। वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में अचानक उनको चक्कर आया और वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद साथियों ने उनको सीपीआर दी और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसआई की मौत की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, सीओ उझानी देवेंद्र कुमार समेत आलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों को सूचना दी गई। अपराह्न करीब एक बजे परिवार के लोग व रिश्तेदार रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरने के साथ ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद पुलिस लाइन में एसआई कुंवरपाल के पार्थिव शरीर को लाया गया, जहां अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनको नम आंखों से सलामी देकर अंतिम विदाई दी। शव लेकर परिजन चंदौसी कस्बे को लेकर रवाना हाे गए।

जिला अस्पताल में रोत-बिलखते परिजन।संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें