सहसवान। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील सहसवान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता से शिकायतों को निस्तारण करें।
संपूर्ण समाधान दिवस के शिकायती पत्रों में प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग, विद्युत, नगर पालिका परिषद, खाद एवं रसद विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पुलिस विभाग व अन्य विभागों के शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इसके बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ केशव कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी साथ में मौजूद रहे।
बिसौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे संयुक्त विकास आयुक्त देवेंद्र प्रताप ने शिकायतों के फर्जी निस्तारण की शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी देते हुए गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील पर खुद भी शिकायतों को निस्तारण कराया।
बिल्सी में दो शिकायतों का मौके पर किया निराकरण
बिल्सी। एसपीआरए डॉ. हृदयेश कठेरिया की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 26 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शिकायती पत्रों में सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग, नगर पालिका, विद्युत निगम, कब्जा, और सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण आदि के शिकायती पत्र लोगों ने दिए। तहसील में एसडीएम प्रेमपाल सिंह, तहसीलदार प्रथा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह, मोहित राठी, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, एसडीओ जेपी सिंह, कोतवाली मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद