फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दोस्त के हत्यारोपी की गिरफ्तार के लिए 25-25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। दोस्त को गोली मारने वाला शातिर अपराधी अफसर उर्फ बौना व एक अन्य की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी रहीं देर रात तक पुलिस उनकी तलाश में क्षेत्र में भ्रमणशील रहीं हैं।
विज्ञापन



उसहैत थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर बछौरा निवासी राजाराम (45) पुत्र भूमिराज ही उसके ही दोस्त असगर उर्फ बौना ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा जरासी के तिराहे के पास पड़ा मिला था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा मेंं रिपोर्ट दर्ज कर चार टीमों को उनकी गिरफ्तारी के निर्देश एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने दिए। बुधवार को देर रात तक पुलिस टीमें क्षेत्र में उनकी तलाश करती रहीं।

कटरी में वर्चस्व की लड़ाई में एक नहीं हर साल दो से तीन लोगों की हत्या हाे ही जाती है। ऐसे ही कटरी के दो बदमाश अपने- अपने को दमदार समझते आ रहे थे। उनमें से एक थे राजाराम जिनके खिलाफ लूट-हत्या फिरौती के करीब आठ मुकदमे जिले व जिले से बाहर दर्ज मिले हैं। वहीं असगर उर्फ बौना पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों में अंतर यह था कि राजाराम ने करीब 12 साल से गलत काम से तौबा करके खेती करने में मन को लगा लिया था। वहीं बौना का क्षेत्र में लूटपाट करने का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन



सोमवार की शाम करीब छह बजे राजाराम खेत में खाद लगाने के बाद घर पहुंचे तो बच्चों ने बताया कि बौना ने दो बोरा मछली भेजी है। इस बात को सुनकर वह बाइक लेकर गंगा नदी पर पहुंच गया और बौना ने जाल डालकर पकड़वाई करीब 15 क्विंटल मछलियों में से दो बोरी और बाइक पर लादकर ले गया। इसी बात को लेकर राजाराम की हत्या का प्लान बौरा ने बना लिया।

टीमें लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी हुईं हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें