फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भूमि की रंजिश में मासूम बच्ची को पड़ोसियों ने उठाकर फेंका, सिर फूटा

विज्ञापन
घायल मासूम बच्ची को गोद में लिए बैठीं मां रेनू। संवाद
विज्ञापन
उझानी। मां के साथ ननिहाल आई चार साल की मासूम बच्ची को उसके नाना के विरोधियों ने अपने दरवाजे पर आते ही उठाकर फेंक दिया। मासूम का सिर लहूलुहान हो गया। घायल मासूम को लेकर परिवार के लोग कोतवाली आए और पुलिस से आरोपियों की शिकायत की। आरोपी घर के पड़ोस में ही रहते हैं।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसोरा का है। गांव के जुगेंद्र यादव और उनके पड़ोसी के बीच जमीन को लेकर कई साल से रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे जुगेंद्र की चार साल की धेवती अनुष्का बच्चों के साथ खेलते हुए आरोपियों के दरवाजे पर पहुंच गई थी।
आरोप है कि पड़ोसियों ने रंजिशन अनुष्का को उठाकर फेंक दिया। उसका सिर दीवार से लगा और खून बहने लगा। बच्ची अनुष्का के चीखने की आवाज सुनकर मां रेनू मौके पर पहुंच गईं। परिवार के लोगों ने आरोपियों का विरोध किया तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई।
विज्ञापन

घायल बच्ची की मां रेनू ने बताया कि वह डेढ़ महीना पहले ही मायके आई है। रेनू ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली आकर पुलिस से शिकायत की। उनका कहना है कि मासूम को क्या पता कि उसके नाना से आरोपी लोग रंजिश मानते हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। हकीकत कर पता करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें