उझानी। नझियाई मोहल्ले में रंजिश के चलते हुई मारपीट में पिता- पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने महिलाओं समेत दोनों पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट का मामला 13 जून का है।
नझियाई मोहल्ला निवासी दुर्गेश कुमार गोस्वामी और नरेशपाल के बीच कई महीनों से रंजिश चल रही है। दुर्गेश ने बताया कि नरेश और उसके बेटे दीपक ने मंदिर के पास घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल दुर्गेश का पांच दिन तक जिला अस्पताल में इलाज भी भी चला। दुर्गेश ने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताया है। दूसरे पक्ष की ओर से नरेश ने दुर्गेश, उसके भाई आदेश और आरोपी परिवार की महिलाओं में वेदवती और शांति देवी पर सरेराह घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाया। पिटाई से नरेश और उनका बेटा दीपक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद