फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहेज हत्या में पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत तीन के खिलाफ मुजरिया पुलिस ने दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। रामपुर जिले की शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव भैरकी जदी निवासी मीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जून को उनकी बेटी कामनी को उसका पति मुजरिया स्थित घर ले आया था। अगले दिन बेटी ने उन्हें फोर करके बताया कि उसका पति सचिन, सास गीता व राजवीर निवासी खितौरा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे है। दहेज की मांग करते हुए परेशान कर रहे है। रात में बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिग से मौत की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने दहेज हत्या व उत्पीड़न की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें