फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी समेत चार लोगोंं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सम्राट अशोक नगर निवासी योगेश (30) का शव सोमवार की शाम को घर के कमरे में फंदे से लटका मिला था। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सम्राट अशोक नगर निवासी योगेश की पत्नी तीन साल से अपने मायके कछला में रह रही है। युवक कई बार उसको बुलाने गया लेकिन वह नहीं आई। कई बार उसके भाइयों ने योगेश के साथ मारपीट भी की। योगेश की मां ने बताया कि बेटे की पत्नी ने उसके साथ न रहने की बात कह दी थी। उसने कहा था कि वह दूसरी शादी करेगी। सोमवार को वह उसको बुलाने गया लेकिन वह नहीं आई तो बेटे ने घर आकर कमरे में लगे पंखा में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी ममता, ससुर महेश व साले नीरज और राकेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें