फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीसीएल के लिए ढाई साल से लगा रही थी चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मेडिकल कॉलेज की नर्स सीसीएल के लिए ढाई साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास कोई पत्र नहीं आया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की नर्स पूनम तोमर ने बताया कि तीन मार्च 2023 को उनको बेटा हुआ था। बच्चे की देखभाल के लिए वह लगातार सीसीएल (बाल देखभाल अवकाश) मांग रही थीं, लेकिन अधिकारियों ने नहीं दी। सीएमएस डॉ. ऋतु अग्रवाल का कहना है कि अवकाश को लेकर पूनम ने कभी मुलाकात नहीं की। न ही कोई पत्र दिया। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत न करके सांसद आदित्य यादव से शिकायत कर दी। इस वजह से अनुशासनहीनता मानते हुए नोटिस दिया है। वहीं, पूनम का कहना है कि अभी जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें