फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी में व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। प्रतिष्ठित समाजसेवी रामकुमार गुप्ता ने कई बार में मदद करते हुए विनोद पोरवाल को 1.50 करोड़ रुपये उधार दिए थे। उनके निधन के बाद व्यापारी ने न केवल रकम लौटाने से इनकार कर दिया, बल्कि पीड़ित को धमकाते हुए घर से भगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर डेढ़ वर्ष पुराने इस मामले में पुलिस ने व्यापारी विनोद पोरवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रामकुमार गुप्ता की फरवरी 2024 में मृत्यु हो गई थी। उनके बेटे अनमोल गुप्ता की कहना है कि पिता द्वारा दी गई 1.5 करोड़ रुपये की पूरी जानकारी लिखित में उनके पास है। बावजूद इसके कई बार हुई बातचीत में विनोद पोरवाल केवल 50 लाख रुपये ही उधार लेना स्वीकार कर रहे हैं। यह राशि उन्होंने अगस्त में लौटाने का आश्वासन दिया था।
तय समय आने के बाद भी उन्होंने रुपया नहीं लौटाया। अनमोल का कहना है कि रुपये मांगने पर आरोपी विनोद पोरवाल अब एक भी रुपया देने से इंकार कर रहा है। घर जाने पर अभद्रता किए जाने का भी आरोप है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार कौशिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें