फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। गांव अंबियापुर निवासी राजकुमारी पत्नी देवराज इंद्र ने बताया कि वह अपनी भैंस को घर ले जा रही थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उनकी भैंस को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

भैंस की मौत से नाराज ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि एंबुलेंस को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें