फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सेना से सेवानिवृत होकर गांव पहुंचे वेदपाल के स्वागत में निकाला जुलूस

विज्ञापन
सेना से सेवानिवृत होने पर वेदपाल सिंह के स्वागत जुलूस में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
उझानी। सेना में हवलदार पद से सेवानिवृत होकर घर लौटने पर रौली निवासी वेदपाल सिंह का ग्रामीणों ने स्वागत में जुलूस निकाला। ट्रैक्टर और कारों के काफिले के साथ जुलूस कस्बे में पहुंचा तो आतिशबाजी करके जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

रौली गांव के वेदपाल सिंह ने 24 साल तक सेना में रहकर देश की सेवा की। सेवानिवृत्त होकर बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने गांव रौली पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। करीब दो दर्जन ट्रैक्टर और कारों के साथ उनका काफिला निकला। उनका जुलूस कल्याण सिंह चौक से होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा। कार पर सवार वेदपाल को लोगों ने फूलमालाओं से लाद दिया। कछला रोड बाजार में ग्रामीणों ने गुलाल उड़ाकर आतिशबाजी की। ग्रामीणों ने एक- दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। इस मौके पर महेंद्रपाल कश्यप, प्रवेश शर्मा, कल्लू शर्मा, विजय सिंह, रामेश्वर कश्यप, चंद्रपाल, हरीओम और धर्मपाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें