बदायूं। जिले की 7 नगर पालिका और 13 नगर पंचायत है। इसमें अध्यक्ष पद पर 270 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। इसमें बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष के एक प्रत्याशी का पर्चा निरस्त हो गया। जबकि सदस्य पद 1877 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। इनमें से 11 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज किए गए।
नगर निकाय चुनाव को लेकर 28 अक्तूबर से छह नवंबर तक जिले में छह जगहों पर नामांकन प्रकिया अमल में लाई गई। यहां पर इसमें सात नगर पालिका समेत 13 नगर पंचायतों से अध्यक्ष और सदस्य के लिए नामांकन भरे गए थे। नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को की गई। नगर पालिका बदायूं से आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। जो सभी सही पाए गए। जबकि सदस्य पद पर 273 ने पर्चा भरा। इसमें से वार्ड नंबर चार की मीना शर्मा का पर्चा कैंसिल हो गया। ककराला नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर 13 पर्चा भरे गए। जबकि सदस्य पद पर 122 ने नामांकन कराया था। जो सब सही निकले। सहसवान में अध्यक्ष पद पर 12 और सदस्य पद पर 173 सदस्यों नामांकन कराया था। इसमें रिजवाना, सुनीता, सिफ्तेन अली का पर्चा निरस्त हुआ। नगर पालिका दातागंज में अध्यक्ष पद पर 11 और सदस्य पद पर 109 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जो सही पाए गए। नगर पंचायत सखानूं , कुवरगांव, गुलडिया, कछला, मुडिया, रुदायन, वजीरगंज, गुलडिया, सैदपुर, फैजगंज में अध्यक्ष व सदस्य पद पर कोई भी नामांकन निरस्त नहीं हुआ। ---
सभी सही मिले पर्चे
बिसौली। नामांकन पत्रों की जांच में सभी पर्चे सही पाए गए। आरओ, एआरओ की टीम ने मंगलवार को नगरपालिका समेत सभी चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्य पद के नामांकन पत्रों की गहनता से जांच की। कुछ नामांकन में मामूली कमी पायी गयीं जिनको तत्काल सुधरवा दिया गया। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान एसडीएम मोहम्मद अवेश, सीओ मुन्नालाल, तहसीलदार संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
------
रुदायन, इस्लामनगर के सभी नामांकन वैध
बिल्सी। तहसील कार्यालय पर अध्यक्ष, वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें बिल्सी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और सदस्य पद का एक-एक पर्चा निरस्त किया गया। रुदायन एवं इस्लामनगर के सभी नामांकन वैध पाए गए।
एसडीएम लाल बहादुर ने बताया कि बिल्सी नगर पालिका परिषद के लिए अध्यक्ष पद के लिए 14 नामांकन पत्रों को दाखिल किया गया। जिसमें साधना के दोनों नामांकन पत्र आयु प्रमाण पत्र उपलब्ध न होने के कारण निरस्त कर दिए गए। अब यहां 12 नामांकन पत्र वैध रह गए है। वहीं वार्ड संख्या पांच से विनय कुमार का नामांकन पत्र निरस्त हुआ। नगर पंचायत रुदायन अध्यक्ष पद के लिए 33 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जो सब सही पाए गए। इसके अलावा यहां सभी 10 वार्डों के सदस्य पद के लिए मात्र 41 लोगों ने अपना नामांकन किया था। जिसमें सभी वैध पाएं गए है। इस्लामनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 14 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किए। जो सही पाए गए हैं। साथ ही यहां 16 वार्डों के लिए 103 लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जो सभी वैध पाएं गए है।