फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पैरामेडिकल छात्र से मारपीट, जिंदा जलाने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायू। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे एक पैरामेडिकल छात्र ने कुछ गैर समुदाय के सहपाठियों पर मारपीट, आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित छात्र का कहना है कि उसे काफिर कहकर डराया गया और बांग्लादेश जैसी घटना दोहराने तथा पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन

घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज की बताई जा रही है। फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के गांव सुजयातपुर निवासी मुकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश कॉलेज में पैरामेडिकल डिप्लोमा के छात्र हैं। उनका आरोप है कि कॉलेज में उनके साथ पढ़ने वाले तीन गैर समुदाय के युवक आए दिन उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते रहते हैं। 23 दिसंबर को कॉलेज परिसर में तीनों ने उनके साथ मारपीट की और बांग्लादेश में हुए कांड जैसा हाल करने की धमकी दी। छात्र का कहना है कि शिकायत करने पर कॉलेज प्राचार्य ने आरोपियों से माफीनामा तो लिखवा लिया, लेकिन इसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पीड़ित छात्र के समर्थन में सामने आए और उसके साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत युवा गोरक्षा प्रमुख संजीव कुमार ने बताया कि संगठन को सूचना मिली थी कि एक छात्र के साथ धार्मिक आधार पर अभद्र व्यवहार किया गया है। पीड़ित के अनुसार, पहले कॉलेज में और बाद में बाहर चाय की दुकान पर भी उसके साथ मारपीट की गई और धमकियां दी गईं।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस हरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें