फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एआरटीओ कार्यालय के पास बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड

Sun, 04 Oct 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के अंदर रोडवेज बस स्टैंड होने की वजह से जाम की स्थिति अमूमन पूरे दिन बनी रहती है। इसको ध्यान में रखते जिला प्रशासन की ओर से एआरटीओ कार्यालय के पास नए रोडवेज बस स्टैंड के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। अब इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। वहां से मजबूरी मिलते ही इसका काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में परिवहन निगम के पास करीब पौने तीन सौ बसें हैं। इसके अलावा अन्य डिपो की बसों का भी यहां आना-जाना लगा रहता है। यहां से रोजाना करीब एक हजार रोडवेज बसों का संचालन होता है। यही कारण है कि शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको ध्यान रखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने नए रोडवेज के लिए जगह तलाशनी शुरू कर दी। इसके बाद में एआरटीओ कार्यालय के पास इसको बनाने की सहमति बनी है। जगह का चयन करने के बाद में अब इसका प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी है। इधर, एडीएम प्रशासन मानवेंद्र सिंह का कहना है कि नए रोडवेज बस स्टैंड बनाने से शहर से जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। इसका प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें