फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चौथे दिन भी सो रहे किसान पर बंदर ने किया हमला

विज्ञापन
बदायूं के ग्राम दहेमी में बंदर के हमले में घायल जितेन्द्र। स्रोत परिजन
विज्ञापन
बदायूं। ग्राम दहेमी में खूंखार बंदर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार चौथे दिन बंदर ने घर में सो रहे किसान पर हमला कर हाथ का मांस नोच लिया। गंभीर रूप से घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम दहेमी निवासी किसान जितेंद्र पटेल घर के अंदर सो रहे थे। तभी अचानक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बंदर ने उनके हाथ के ऊपरी हिस्से को बुरी तरह जख्मी कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बंदर भाग चुका था। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार दिनों से यह बंदर गांव में लोगों को निशाना बना रहा है। शिकायत के बावजूद वन विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। डर के कारण ग्रामीण रात में छतों पर लाठी-डंडों के साथ पहरेदारी कर रहे हैं। महिलाएं अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रही हैं। इधर, डीपीआरओ यावर अब्बास ने बताया कि दहेमी गांव में बंदर के हमले के मामले को दिखवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें