फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के करंट से 20 साल के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ाह में रविवार देर शाम एक युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। युवक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

करीब 20 वर्षीय मंगली दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ाह का निवासी था। रविवार शाम करीब पांच बजे मंगली अपने ट्यूबवेल पर काम करने गया था। बताते हैं कि वह लोहे की सरिया उठाकर ट्यूबवेल की छत पर रखने की कोशिश कर रहा था। उसी वक्त सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में अस्पताल कर्मचारियों ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। इस संबंध में दातागंज इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। सोमवार सुबह उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें