फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, देर रात भांजी की शादी से लौट रहा था

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। शनिवार रात बिसौली-कासगंज बाईपास पर किसी वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर टप्पा मलसई निवासी प्रमोद कुमार (32) पुत्र रमेश चंद्र परिवार समेत शनिवार शाम अपनी भांजी की शादी में शामिल होने ग्राम खैराती नगर आया था। रात को परिवार वाले शादी समारोह में रुक गए। प्रमोद दावत खाने के बाद रात में बाइक पर अपने घर जा रहा था। बिल्सी कस्बे में बिसौली-कासंगज बाईपास मार्ग पर देववाणी चौक के पास उसकी बाइक में किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और घायल को फौरन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें