फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नहीं निकली धूप, कोहरे से यातायात रहा प्रभावित

विज्ञापन
शहर में छाए काेहरे के बीच निकलते लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। जिले में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी पूरे दिन बादलों की चादर छाई रही, जिससे धूप के दर्शन नहीं हो सके। वहीं सुबह व शाम घना कोहरा रहा। ठंडी हवा और नमी के कारण लोग दिनभर ठिठुरते रहे। सर्द मौसम का असर जनजीवन के साथ-साथ यातायात और बाजार पर भी साफ दिखाई दिया। मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक कोहरा और ठंड का असर बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है।
सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता बेहद कम रही। हाईवे और शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई स्थानों पर चालकों को वाहन की लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के कारण रोडवेज और निजी बसों की रफ्तार बेहद धीमी रही, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन

पूरे दिन धूप न निकलने से ठंड और बढ़ गई। लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते नजर आए। बाजारों और चौराहों पर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। ठंड के कारण सुबह के समय बाजारों में रौनक कम रही, हालांकि दोपहर बाद कुछ हलचल देखने को मिली।


आज बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल





बदायूं। ठंड को ध्यान में रखते हुए डीएम अवनीश राय ने सभी बोर्ड के स्कूलों को सात जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। वहीं, परिषदीय स्कूलाें में शीत अवकाश के चलते 14 जनवरी तक का अवकाश रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें