फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घोड़े को पीटकर मार डाला, दो के खिलाफ हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव दिधौनी में मंगलवार को दो लोगों ने एक घोड़े को सरिया और लाठी से पीटकर मार डाला। घोड़ा स्वामी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव निवासी रतीराम पुत्र कप्तान सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका घोड़ा गांव के प्रकाश के घर की तरफ अक्सर चला जाता था। बीते दिन भी घोड़ा उनके घर की ओर चला गया। प्रकाश और चुन्ना ने घोड़े को लाठी व लोहे की नोकदार सरिया से इतना पीटा कि घोड़़ा की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल बिजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें