फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शाहजहांपुर-बदायूं के बीच रात के अंधेरे में चल रहा था जीएसटी चोरी का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उसावां में बृहस्पतिवार को तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लदी 195 क्विंटल सरिया सीज करने के मामले में शुक्रवार को राज्य कर सचल दल बदायूं की टीम ने कार्रवाई की। सरिया मालिक से साढ़े तीन लाख रुपये की पेनॉल्टी जमा करा दी, इसके बाद सरिया छोड़ दी गई। यह पूरा खेल रात के अंधेरे में शाहजहांपुर-बदायूं के बीच खेला जा रहा था। अब ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई होना तय है। मामले की रिपोर्ट एसआईबी को भेजी गई है।
विज्ञापन

जिले में बढ़े स्तर की जीएसटी चोरी का मामला सामने के बाद विभाग सतर्क हो गया है। जिले में लंबे समय से सरिया को टैक्स चोरी करके दुकानों पर भेजा जा रहा था। इसकी जानकारी टीम को होने पर उन्होंने पकड़ने के लिए मुखबिर लगाए। टीम को माल सहित पकड़ना चुनौती था।
सरिया शाहजहांपुर, मिर्जापुर, कलान से जिले में सुबह साढ़े तीन से साढ़े चार बजे तक भेजी जाती थी। इसके लिए टीम पहले से तैयार की गई। मुखबिर ने ट्रॉलियों के निकलते ही टीम को सूचना दी। टीम भी बदायूं से तड़के तीन बजे निकलकर जिले की सीमा पर पहुंच गई। उधर से ट्रैक्टर चालक बेखौफ ट्रॉली लेकर आ रहे थे। उन्होंने टीम को देखा तो उनके होश उड़ गए। बिल न दिखाने पर सरिया को जब्त कर टीम ने थाना पुलिस के सुपुर्द कर दी थी। शुक्रवार को पेनॉल्टी जमा करने के बाद सरिया भरी तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


निजी वाहन की पहचान न होने से पकड़ा गया माल
टैक्स चोरी का खेल कई दिन से चल रहा था। माल के आगे एक गाड़ी से सचल टीम के आने को लेकर रेकी की जाती थी। रेकी करने वालों को सचल दल टीम की सरकारी गाड़ी का नंबर पता था। इसी वजह से टीम से यह लोग बच भी चुके थे। बृहस्पतिवार को कुछ अधिकारी निजी वाहन व कुछ सरकारी गाड़ी से पहुंचे। उन्होंने सरकारी गाड़ी को छिपा दिया था। इसकी वजह से टीम नजर नहीं आई और माल को रंगे हाथ पकड़ लिया। पेनॉल्टी के बाद जीएसटी चोरी करने वालों में खलबली मच गई है।

जिले में इतने बड़े स्तर की जीएसटी चोरी करने का मामला सामने आने के बाद विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। आगे की कार्रवाई के लिए एआरटीओ और स्पेशल इन्वेस्टिंग शाखा को रिपोर्ट भेजी गई है। वह जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे। - प्रदीप गंगवार, राज्य कर अधिकारी सचल दल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें