अमर नाथ को रवाना होने से पूर्व उत्साहित श्रद्धलुओं को जत्था। संवाद
बिसौली। नगर से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था जयकारों और हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच रवाना हो गया। सोमवार शाम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सामने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा संयोजक अशोक शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को विदा किया।
श्रद्धालुओं ने नारा दिया, भूखे को अन्न, प्यासे को पानी, जय बाबा अमरनाथ बर्फानी। नगरवासियों ने बसई से आए श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर सकुशल यात्रा की कामना की। इस पावन जत्थे में नगर की महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी ने भाग लिया। यात्रा संयोजक अशोक शर्मा गुरु ने बताया कि जत्थे में सौ से अधिक श्रद्धालु हैं। जत्था बस से हरिद्वार जाएगा। वहां से विशेष ट्रेन जाएंगे और अमरनाथ गुफा का पवित्र दर्शन करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य जांच, भोजन-पानी और ठहरने की उचित व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर मुरारी लाल वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय टाटा, अनुजकांत, कल्लू प्रधान, अरविंद शर्मा, चेतना वार्ष्णेय, योगेश शर्मा, लक्ष्मीकांत वार्ष्णेय, अनुज कांत शर्मा, अंकुश वार्ष्णेय, रोशन दिवाकर, गुड्डू सक्सेना, अनुज शर्मा आदि थे।