फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: होटल के बाहर युवतियों से हुई मारपीट, हंगामे पर पुलिस पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के एक होटल के बाहर युवतियों व महिला के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइन कोतवाली इलाके के पुरानी चुंगी के पास का बताया जा रहा है। इलाके में स्थित एक होटल में दो युवतियों के होने की सूचना पर शुक्रवार देर रात एक महिला वहां पहुंची। दोनों युवतियां जैसे ही होटल से बाहर निकलीं दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बताया जाता है कि महिला ने इसी बीच अपने पति व अन्य लोगों को बुला लिया।
देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। लात-घूंसे चले। मामला बढ़ता देख आसपास के काफी लोग एकत्र हो गए। हंगामे की सूचना पर नवादा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाकर शांत कराया। नवादा चौकी प्रभारी घनश्याम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें