फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धान की मशीन में गमछा फंसने से किसान की मौत

विज्ञापन
जागन सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
आसफपुर। फैजगंज बेहटा क्षेत्र में धान की निकासी करते समय किसान का गमछा मशीन में फंस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार की सुबह हुआ। गांव खरगपुर निवासी जागन सिंह (50) पुत्र सुखदेव सिंह बृहस्पतिवार की सुबह खेत पर मशीन से धान की निकासी करा रहा था। जागन सिंह धान को मशीन के अंदर घुसा रहा था। उनके गले में एक गमछा पड़ा था। गमछा मशीन के पहिये में फंस गया, जिसके बाद किसान को मशीन ने अपनी ओर खींच लिया।
गला दबने और पहिये की चपेट में आकर किसान की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास काम कर रहे लोगों ने मशीन तुरंत बंद की। सूचना पर परिवार वाले खेत पर पहुंच गए। वहां चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें