फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उधार सामान न देने पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बसेला में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुराना उधार चुकाने को कहने पर दबंगों ने एक किराना दुकानदार और उसके भाई पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



घटना 11 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे की है। शिकायतकर्ता राजभान सिंह अपनी किराना दुकान पर थे, तभी गांव का ही धर्मपाल वहां उधार सामान मांगने पहुंचा। जब राजभान ने पुराना बकाया चुकाने की बात कही, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर धर्मपाल अपने साथियों दीपक राठौर, राहुल राठौर और सियाराम के साथ भाला, कांता और लाठी-डंडों से लैस होकर लौटा और हमला कर दिया।

सिर पर कांता लगने से राजभान अचेत होकर गिर पड़े। जब उनका भाई हरिभान उन्हें बचाने दौड़ा, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें