फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जजपुरा में आंबेडकर प्रतिमा लगाने की कोशिश, पुलिस ने बोर्ड हटवाया

विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा लगाने की को​शिश की ​शिकायत करने आए ग्रामीण। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
उझानी। पंचायत घर के पास खाली भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से पहले बोर्ड लगा दिए जाने पर पड़ोसी ग्रामीण विरोध में आ गए। वह कई ग्रामीणों के कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष में सहमति का माहौल बना तो बोर्ड हटवा दिया गया। इसे लेकर गांव में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव जजपुरा का है। सोमवार पूर्वाह्न कोतवाली आए ग्रामीणों में सुनील, नरेश, सोनू और अनुज कुमार सिंह ने पुलिस से आंबेडकर प्रतिमा लगाए जाने की शिकायत की। बताया कि प्रतिमा लगाने से पहले कुछ लोगों ने पंचायत घर के पास खाली पड़ी भूमि पर आंबेडकर पार्क का बोर्ड लगा दिया था। आरोपी इसके बाद आंबेडकर प्रतिमा लगाने की तैयारी में थे। ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि की भूमिका पर भी सवाल उठाया है।
इसके बाद इंस्पेक्टर (अपराध शाखा) गुड्डू सिंह और दरोगा रवेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने मौका मुआयना करने के बाद दोनों पक्ष के लोगों से चयनित भूमि के बारे में जानकारी की। भूमि पर मालिकाना हक को लेकर पसोपेश के बीच पुलिस कर्मियों ने पार्क के बोर्ड को लेकर अनुमति पत्र दिखाने को कहा तो आरोपियों में से कोई भी प्रस्तुत नहीं कर पाया। कोई नई परंपरा बिना अनुमति शुरू नहीं किए जाने का हवाला देते हुए पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्ष के लोगों को रजामंद कर लिया। इसके बाद पार्क का बोर्ड भी हटवा दिया गया।
विज्ञापन


पैमाइश के बाद तय होगा भूमि का मालिका हक
जजपुरा गांव में जिस स्थान पर आंबेडकर प्रतिमा लगाने की कोशिश की गई, वह किसकी है, अब तक साफ नहीं हो पाया है। राजस्व कर्मियों ने भूमि की पैमाइश कराने के लिए अभिलेखीय कार्रवाई शुरू कर दी है। एक-दो दिन में पैमाइश के लिए राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचेंगे। इसके बाद चयनित भूमि के मालिक का पता लगेगा।

जजपुरा गांव के एक व्यक्ति ने पंचायत घर के पास की भूमि पर आंबेडकर पार्क के नाम से बोर्ड लगाए जाने की शिकायत की थी। मौके पर जांच को पहुंचे पुलिस कर्मियों को देख लोगों ने खुद ही बोर्ड हटा लिया। भूमि की पैमाइश भी कराएंगे। अगर किसी ने नई परंपरा डालने की कोशिश की तो कार्रवाई होगी।- प्रवीण कुमार, प्रभारी निरीक्षक

आंबेडकर प्रतिमा लगाने की कोशिश की शिकायत करने आए ग्रामीण। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें