फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पशुओं को तालाब से निकालते समय डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। पशु चराने गए बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

सहसवान कछला मार्ग पर स्थित सोलर प्लांट के पास हादसा मंगलवार शाम करीब छह बजे हुआ। गांव बड़ेरिया निवासी सत्येंद्र यादव का नौ वर्षीय पुत्र मुनेश अपने फुफेरे भाई लव कुमार के साथ पशु चराने गया था। पशुओं को तालाब से निकालने के दौरान वह डूब गया। फुफेरे भाई की सूचना पर एकत्र ग्रामीणों ने मुनेश को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव को घर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन गांव पहुंच गया।
तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार जितेन्द्र सिंह को गांव भेजा गया था। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इंकार कर दिया है। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें