फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लूटपाट के दौरान मारपीट में घायल व्यापारी की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विलाप करते रोहित के परिजन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। 11 दिन पहले हमले और लूट से घायल व्यापारी रोहित की इलाज के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गई है। आरोप है कि व्यापारी को पीटकर उससे दो लाख रुपये लूट लिए गए थे। व्यापारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने अब तक एक बदमाश को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

उघैती थानाक्षेत्र के गांव कोठा निवासी सुबोध कुमार ने बताया कि उसका भतीजा रोहित गुप्ता नूरपुर पिनौनी में सरिया सीमेंट की दुकान चलाता था। 10 मई को वह बाइक से बैग में दो लाख रुपये लेकर दुकान से घर आ रहा था। रास्ते में ग्राम कोठा के बाहर पीपल के पेड़ के पास पहले से घात लगाए कार सवार गांव के ही सुरेंद्र सिंह व करियामई निवासी मुकेश ने उनको टक्कर मारकर गिरा दिया। फिर दो लाख रुपये से भरा बैग मारपीट कर छीन लिया। मारपीट में रोहित के सिर में गंभीर चोटें आईं थी। परिवार के लोगों ने उसको चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने चाचा सुबोध की तहरीर पर दोनों के खिलाफ लूट व मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। परिवार वालों के साथ व्यापारियों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। उसके बाद पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मुकेश अभी भी फरार है।


रुपये के लेने-देन को लेकर किया गया था हमला
आरोपी सुरेंद्र सिंह के पास सीमेंट की एजेंसी है। जबकि रोहित सीमेंट बजरी की दुकान नूरपुर पिनौनी में चलाता था। सीमेंट के पेमेंट को लेकर कई महीनों से दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी को लेकर सुरेंद्र ने अपने रिश्तेदार मुकेश के साथ मिलकर रोहित पर जानलेवा हमला किया था। बुधवार को इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोट,
- इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। - कमलेश मिश्रा, थानाध्यक्ष उघैती

विलाप करते रोहित के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें