फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
सुभाष चंद्र का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कुंवरगांव। थानाक्षेत्र के गांव गर्रुइया के पास सोमवार शाम लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक बिल्सी क्षेत्र के गांव हैवतपुर निवासी बहन के यहां से घर लौट रहा था। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। ट्रैक्टर-टॉली कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर निवासी सुभाष चंद्र (30) सोमवार सुबह बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव हैवतपुर निवासी बहन प्रीति के घर गए थे। शाम सात बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी थाना क्षेत्र के गांव गर्रुइया के पास तेज रफ्तार लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुभाष चंद्र बाइक से उछलकर सिर के बल दूर जा गिरे।
हेलमेट नहीं पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। युवक की मौत से पत्नी सुखरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि सुभाष चंद्र मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। उनकी मौत से बेटी दामिनी (10), अंशिका (8) व बेटे मयंक (6) के सिर से पिता का साया उठ गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सड़क हादसों में सिपाही समेत पांच घायल

उझानी। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में यातायात पुलिस के सिपाही समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का उपचार चल रहा है।
पहला हादसा बदायूं रोड पर एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के सामने सोमवार रात हुआ। बदायूं में ड्यूटी कर लौट रहे यातायात पुलिस के सिपाही दिगंबर सिंह की बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार सिपाही घायल हो गया। यह देख चालक ई-रिक्शा बदायूं की ओर भगा ले गया। इसके अलावा सकरीजंगल निवासी साबिर (25) और शमीम (50) को बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। जिससे दोनों घायल हो गए।
फकीराबाद रोड पर कोतवाली क्षेत्र के गांव देशनगला निवासी बाइक सवार देवेश (35), उनकी पत्नी चंद्रकला (32) और मासूम बेटी को कार ने चपेट में ले लिया । बाइक समेत तीनों सड़क पर गिर गए। देवेश के सिर में गंभीर चोट आई है। देवेश बीमार पत्नी को दवा दिलाने के लिए घर से चले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें