फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सदरपुर में दो पक्ष भिड़े, 11 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सदरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सदरपुर निवासी अगरपाल ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही लोगों ने उनके घर में आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जिसमें उनके परिवार के रामवीर, साहब सिंह, मेघपाल सिंह, मोरपाल सिंह, शिल्पी, अगरपाल, वीरपाल, वीरेश घायल हो गए। दूसरे पक्ष के धीरेंद्र ने बताया वह अपने प्लांट में गोबर डालकर आ रहा था, तभी गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मारपीट में धीरेंद्र, कृष्णपाल और देवेंद्र घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें