फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में लापरवाही देखकर ईओ से नाराज हुए डीएम, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को डीएम ने पुलिस लाइन चौराहे का निरीक्षण किया। यहां पर नाला निर्माण अधूरा मिलने पर ईओ से नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने ईओ को चेतावनी दी कि हर हाल में 15 दिनों के अंदर गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए इसका निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। गुरुवार को डीएम दिनेश कुुमार सिंह अचानक पुलिस लाइन पहुंचे। उनके साथ एडीएम भी थे। सूचना पर पालिका की टीम भी वहां आ गई। डीएम ने वहां पर नाला निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। चौराहे के सौंदर्यीकरण का काम ठप होने पर नाराजगी जताई। ईओ ने खुद का बचाव करते हुए ठेकेदार के भाग जाने की बात कही, जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 दिनों के अंदर गुणवत्तापूर्वक काम पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए। पुलिस लाइन चौराहे पर दीवार पर एक कोचिंग सेंटर के पोस्टर लगे देखकर एसओ सिविल लाइन को निर्देश दिए कि दीवारों पर पोस्टर लगाने वाले को तत्काल हवालात के अंदर करें। इसी बीच शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य भी मौके पर पहुंचे गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए बड़ी मुश्किल से जमीन ली गई, लेकिन पालिका के अधिकारियों की वजह से शहर में सौंदर्यीकरण कार्य काफी पिछड़ रहा है।
विज्ञापन

-----
सरकारी भूमि पर बनेगा पार्क
बदायूं। विधायक ने पोस्टमार्टम हाउस के पास खाली पड़ी सरकारी भूमि पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क बनाने के लिए भूमि का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि यहां पर एक सुंदर अच्छा पार्क बनाया जाएगा। पोस्टमार्टम हाउस को यहां से हटाकर नए स्थान पर निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कानूनगो एवं लेखपाल को निर्देश दिए कि भूमि का निरीक्षण कर रकबा उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर एडीएम रामनिवास शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें