फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई संविदा कर्मचारी गायब मिले, वेतन काटने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गुरुवार दोपहर सीएमओ ने महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी और पैथोलोजी लैब भी चेक की। मरीजों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कई संविदा कर्मचारी गायब मिले। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी गायब हैं, उनका वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे महिला अस्पताल पहुंचे। बाहर संविदा कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन चल रहा था। इससे अस्पताल की व्यवस्था खराब थी। ओपीडी में डॉक्टर के केबिन के बाहर मरीजों की लाइन लगी थी। सिर्फ दो डॉक्टर अपने केबिन में बैठकर मरीजों को देख रहे थे। सीएमओ ने पैथोलोजी लैब का निरीक्षण किया। टीकाकरण कक्ष में एक माह बाद लगने वाले टीके को दो माह बाद लगाया जा रहा था। इस पर डिप्टी सीएमओ ने महिला कर्मचारियों से नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान सीएमओ ने बाहर लाइन में खड़ी महिलाओं से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अगर किसी को दवा नहीं मिल रही हो, चेकअप नहीं हो रहे हों तो तुरंत शिकायत करें। वह संबंधित कर्मचारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेंगे।
अस्पताल से गायब संविदा कर्मचारियों के बारे में सीएमओ ने कहा कि उनके पास सरकार के आदेश आ गए हैं। अगर कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे तो उनका वेतन काट दिया जाएगा। जब तक ड्यूटी नहीं करेंगे, तब तक वेतन भी नहीं मिलेगा। नहीं मानेंगे तो नौकरी भी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें