फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची में नाम होने के बाद भी नहीं मिल रहा आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की सूची में नाम होने के बाद भी उसका लाभ नहीं मिलने से नाराज उसावां कस्बे की कई महिलाओं ने वाटर वर्क्स स्थित डूडा कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभी महिलाओं ने डीएम दफ्तर पहुंचकर शिकायत भी की।
विज्ञापन

गरीबों को आवास देने के लिए केंद्र की ओर से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना चलाई जा रही है। पात्रों ने इस योजना का लाभ लेने को ऑनलाइन आवेदन किया। तब उनका नाम सूची में आ गया। ऐसे तमाम पात्र लोग हैं जो योजना का लाभ हासिल करने को डूडा कार्यालय आते हैं, लेकिन उन्हें किसी कर्मचारी की ओर से संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जाता है। बुधवार को कस्बा उसावां की कई महिलाएं आवास के लिए डूडा कार्यालय आईं। उन्होंने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों से बात की। कहा कि वह कई बार यहां आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर वे उखड़ गईं और प्रदर्शन करने लगीं। आरोप है कि इस पर उनसे अभद्रता की गई। महिलाओं ने डीएम से पूरे मामले की शिकायत करते हुए जांच की मांग की। वहीं परियोजना अधिकारी को जब फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें