फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 31 दिसंबर तक हर घर होगा रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 31 दिसंबर तक हर घर होगा रोशन
विज्ञापन

गरीबों को मिलेगा मुफ्त कनेक्शन, बाकी को किस्तों पर
घरों में कनेक्शन लगाने को जिले में 47 टीमें लगाई गईं
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिले में अच्छे दिन आने लगे हैं। 31 दिसंबर तक घर-घर बिजली पहुंच जाएगी। इसके लिए सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। बाकी लोगों को कनेक्शन के रुपये किस्तों में बिल के साथ देने होंगे। कनेक्शन के साथ केबल, मीटर, स्विच बोर्ड और एक एलईडी बल्ब फ्री मिलेगा। कनेक्शन देने के लिए जिले में 47 टीमें लगाई गई हैं।
जिले में अभी 2134 गांव, मजरे और मोहल्ले ऐसे है। जहां पर विद्युत विभाग की ओर से खंभे और तार नहीं लगा पाए है। वहां पर खंभे और तार लगाकर वहां के लोगों को भी विद्युत कनेक्शन देने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य में काफी संख्या में ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। मौजूदा समय में विद्युत कनेक्शन लोगों को निशुल्क दिए जा रहे हैं। साथ ही कनेक्शन में खंभे से घर के मीटर तक केबल 25 मीटर तक का, घर में बिजली का मीटर, स्विच बोर्ड और एक एलईडी बल्ब भी निशुल्क दिया जाएगा। अन्य लोगों के लिए भी यह कनेक्शन बिल्कुल फ्री होगा, लेकिन उनके बिल में बाद में 10 महीने तक 50-50 रुपये लगकर आएंगे। किसी को भी कनेक्शन लगाते समय बिजली विभाग के किसी कर्मी को कोई पैसे नहीं देना है। यह योजना केवल 31 दिसंबर तक ही है सभी से अपील है कि महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाएं। अपने गांव के प्रत्येक घर में बिना किसी को पैसा दिए विद्युतीकरण कराएं।
विज्ञापन

----
बिजली चोरी न करें
जिन गांवों में विद्युत कनेक्शन पहले से नहीं लिए है और बिना कनेक्शन चोरी से बिजली का उपयोग रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, इसलिए वह भी समय रहते अपना कनेक्शन रेग्युलर करा लें।
विज्ञापन

----
एलईडी बल्बों का ही घरों में प्रयोग करें, इससे बिजली का बिल कम आएगा। अनावश्यक बल्ब जलाकर बिजली का दुरुपयोग न करें। बिजली कनेक्शन के दौरान किसी भी कर्मचारियों को एक भी रुपये देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि 31 दिसंबर तक निशुल्क में कनेक्शन वितरण किए जा रहे है, साथ ही अन्य सुविधा भी दी जा रही है।
-दिनेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें