फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन को लेकर हंगामा, झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--12
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सीटी
स्कैन को लेकर हंगामा
कार्यालय से निकल गए सीएमएस, डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में सीटी स्कैन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दर्जनों महिला-पुरुषों ने सीएमएस की घेराबंदी कर दी। सीटी स्कैन न करने पर तीखी झड़प भी हुई, इससे सीएमएस को कार्यालय छोड़कर जाना पड़ा। इस दौरान दूसरे चिकित्सकों ने जैसे-तैसे लोगों को शांत किया और उनके सीटी स्कैन करवाए।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. भारत भूषण पुष्कर ने बेवजह सीटी स्कैन लिखने पर पाबंदी लगा दी है। उन्होंने इसके लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन समेत गिने-चुने डॉक्टरों को नामित किया है। जिससे सीटी स्कैन का दुरुपयोग न हो सके। सोमवार सुबह दर्जनों महिला-पुरूष अपने-अपने मरीजों को लेकर सीटी स्कैन कराने पहुंचे थे। तीमारदार काफी देर तक फार्म लेकर इधर-उधर भटकते रहे। कभी वह डॉक्टर के पास जाते तो कभी सीएमएस के पास, इससे वह काफी परेशान हो गए। बाद में उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। फिर सभी लोग एकत्र होकर सीएमएस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सीएमएस से सीटी स्कैन कराने की मांग की। सीएमएस ने उन्हें डॉक्टर के पास भेजना चाहा, जिससे वह भड़क गए और हंगामा कर दिया। शांत करने पर लोगों की सीएमएस से तीखी झड़प भी हो गई। लोग कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं थे। इससे सीएमएस को पीछे के दरवाजे से कार्यालय से जाना पड़ा। बाद में कार्यालय पहुंचे अन्य डॉक्टरों ने स्थिति संभाली और लोगों को शांत किया। फिर सभी मरीजों के सीटी स्कैन भी कराए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन

---
सीटी स्कैन विभाग में भड़काए गए तीमारदार
सीटी स्कैन विभाग की पहले भी रुपये लेकर सीटी स्कैन करने की शिकायतें आई थीं। इस पर सीएमएस ने जरूरी मरीजों के सीटी स्कैन करने को कहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सीटी स्कैन विभाग में फार्म बांटते वक्त तीमारदारों से कहा गया था कि वह सीटी स्कैन एडवाइज नहीं होने पर सीएमएस कार्यालय में जाएं। उन्हीं से कहें, तभी सीटी स्कैन होंगे। इसी बात पर सभी लोग एकत्र होकर सीएमएस कार्यालय पहुंचे और उन्होंने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


वर्जन--
सीटी स्कैन लोगों की डिमांड पर नहीं किया जाता। यह तो मरीज के अनुसार एडवाइज किया जाता है। जिसे जरूरत है, उसे ही होना चाहिए। अब सर्दी-बुखार वाले भी सीटी स्कैन कराएंगे तो यहां डॉक्टर किस बात के लिए बैठे हैं। हमने यही बात कही थी कि डॉक्टर को दिखाओ, जरूरत है तो सीटी स्कैन किया जाएगा।
-डॉ. भारत भूषण पुष्कर, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें