फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
उझानी। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्रा को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को बरेली रेफर कर दिया गया। छात्रा आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार सुबह में करीब नौ बजे बाईपास पर माहेश्वरी कोल्ड स्टोरेज के पास हुआ। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव भिलौलिया निवासी सूरजपाल की बेटी शिवानी(17) कॉलेज के लिए घर से साइकिल लेकर निकली। रास्ते में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
भनक लगते ही कॉलेज से अध्यापक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। छात्रा शिवानी के सिर में गंभीर चोट है। कॉलेज प्रबंधक टेकचंद्र यादव ने शिवानी के परिजनों को भी बुला लिया। उसे पहले जिला अस्पताल फिर बरेली रेफर कर दिया गया। घायल छात्रा के पिता ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ कार्रवाई को कोतवाली में तहरीर भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें