फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मनुष्य के हृदयगत भावों को प्रस्तुत करती है लेखन कला’

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं।
विज्ञापन

लेखन कला मनुष्य के हृदयगत भावों को अभिव्यक्त करने का एक माध्यम है। यह एक ऐसा साधन है जिससे व्यक्ति दूसरों के मन पर अपना अमिट प्रभाव छोड़ सकता है उसके लेखन के माध्यम से मनुष्य के व्यक्तित्व के बारे में, बुद्धि और ज्ञान की परिपक्वता, विषय का ज्ञान, अभिव्यक्ति की शक्ति और भाषा पर नियंत्रण का बोध होता है। आज के आधुनिक डिजिटल युग में लेखन क्षेत्र में मनुष्य की प्रतिभा दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। इसी प्रतिभा की निरंतरता को बनाए रखने के लिए शनिवार को मदर एथीना स्कूल में कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए कलात्मक एवं सृजानत्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कुशलता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि लेखन की कला एक ऐसी अभिव्यक्ति है जिसके माध्यम से मनुष्य उस भाषा के प्रति अपने ज्ञान एवं भावों को व्यक्त करता है। विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं लेखन कला केे प्रति दृढ़ विश्वास और उसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का भाव विकसित करती हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों में कलात्मक एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को व्यक्त करने तथा लेखन के प्रति जागरूक होने, शिक्षा एवं जीवन में इसके महत्व को बताने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करना हमारे विद्यालय के उद्देश्य का एक अभिन्न अंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें