फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में गूंजे महावीर स्वामी के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)।
जैन समाज के लोगों ने दस लक्षण पर्व धूमधाम से मनाया और भव्य शोभायात्रा निकाली। महावीर स्वामी के जयकारों की गूंज के साथ शोभायात्रा बाजार में पहुंची। महिलाओं ने रथ के साथ झांकियों का पूजन किया। सौधर्म बने रिषभ जैन रथ पर सवार थे।
महावीर स्वामी की शोभायात्रा शुक्रवार शाम चार बजे बाजारकलां मोहल्ला स्थित जैन मंदिर परिसर से बैंडबाजों के साथ शुरू हुई। शोभायात्रा बाजारकलां के रास्ते मेन मार्केट, घंटाघर चौराहे से होकर स्टेशन रोड पर पहुंची। शोभायात्रा में युवाओं की टोलियों ने मनमोहक नृत्य दिखाया। महावीर स्वामी और जैन मुनियों के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा मेन मार्केट में पहुंची तो वहां के दुकानदारों ने रथ पर फूल बरसाए। रथ पर सौधर्म इंद्र बने रिषभ जैन सवार थे। इसके अलावा खजांची बने सुनील कुमार, सारथी के रूप में साजन जैन और रुद्राणी बनीं अनीता जैन भी शोभायात्रा में विशेष भूमिका में रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा देर शाम जैन धर्मशाला पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। समापन पर सजातीय बच्चों ने धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। शोभायात्रा में हरिकिशोर जैन, सुरेश जैन, अनूप जैन, प्रमोद जैन, अरुण जैन, नंद्रकिशोर जैन, पवन जैन आदि मौजूद थे।
इंसेट--
पर्युषण पर्व के समापन पर उत्तम क्षमा मनाया
बदायूं। नगर के कछला रोड स्थित जेपी जैन विद्यालय में शुक्रवार को जैन समाज के पर्युषण पर्व के समापन पर उत्तम क्षमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले अमित कुमार जैन और शरद कुमार जैन भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप जलाकर पुष्प अर्पित किए। जैन समाज की महिलाओं ने मंगलाचरण की धुनों पर नृत्य किया गया। कवि तरुण जैन तनु और प्रधानाचार्य वीरेंद्र पाल सक्सेना ने काव्य पाठ किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों का सम्मान स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कव्वालियों का भी आयोजन किया गया। अंत में लकी ड्रा निकाला गया, जिसमें सबसे बड़ा इनाम डब्बू जैन ने हासिल किया। इस मौके पर तरुण जैन, पंकज जैन, अभिषेक जैन, अंकुश जैन, कपिल चार, अक्षत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंसेट

बिल्सी में भी मनाया उत्तम क्षमा महोत्सव
बिल्सी। नगर के कछला रोड स्थित जेपी जैन बाल निकेतन स्कूल में शुक्रवार को श्री चंद्रप्रभु सेवा समिति और नव युवती मंडल के संयुक्त तत्वावधान में उत्तम क्षमा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों एवं महिलाओं के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। नन्नूमल जैन कॉलेज के प्रबंधक शरत कुमार जैन और अमित जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें नन्हे-मुन्हे बच्चों ने फिल्मी गीतों की धुनों पर जमकर डांस किया। इस मौके पर अनिल कुमार जैन और प्रेमचंद्र जैन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मयंक जैन, नीरेश जैन, अरुण कुमार, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें