यह है योजना
केंद्र सरकार किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना में किसानों को एक साल में 6,000 रुपये की राशि दी जाती है। इस राशि को सरकार तीन किस्तों में देती है, यानी हर किस्त में किसान को 2,000 रुपये दिए जाते हैं।
ये माने जाते हैं अपात्र
पति-पत्नी में से एक ही पात्र, आयकरदाता, भूमिहीन, पेंशनर (दस हजार रुपये से अधिक), एक फरवरी 2019 के बाद के भूमि धारक (वरासत को छोड़कर), संवैधानिक पदधारक, सरकारी कर्मचारी (समूह घ को छोड़कर), डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, सीए
किसानों ने कहा- जल्द किस्त मिलने की उम्मीद
किसान मान सिंह ने कहा कि कई बार आवेदन किया, लेकिन आज तक किस्त नहीं मिल सकी है। इस बार गांव में शिविर लगा तो उसके माध्यम से आवेदन किया है। अब उम्मीद जागी है कि जल्द ही किस्त मिल जाएगी।
किसान सरनाम सिंह ने बताया कि हमें आज तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला है। इस बार फिर आवेदन किया है। कर्मचारी बता रहे हैं कि जुलाई में जो किस्त आने वाली है, उसका लाभ नहीं मिलेगा, पर आगे हो सकता है लाभ मिल जाए।
जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि योजना का सभी पात्रों को लाभ मिल सके, इसके लिए शासन ने पोर्टल खोला है। जिन लोगों ने आवेदन किए हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। पिछले दिनों लगे शिविरों में करीब 80 हजार पात्र किसान मिले थे। इनकी जांच की जा रही है। उसके बाद में इनको भी योजना का लाभ दिया जाएगा।