फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली-मथुरा हाईवे पर तोड़ी जाएंगी कई दुकानें और भवन, नौ से अधिक धर्मस्थल भी चिन्हित

Fri, 21 Jul 2023 01:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर दुकानों और मकानों का सर्वे कराया जा रहा है। हाईवे की जद में आने वाली दुकानों और भवनों को तोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने चिह्नित की गईं दुकानें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अभी हाईवे किनारे दुकानों और मकानों का सर्वे कराया जा रहा है। हाईवे की जद में कितने मकान और दुकानें आ रही हैं, अभी उनकी संख्या निकलकर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि जो मकान या दुकान चिह्नित किए जा रहे हैं, उनके आकार-प्रकार के अनुसार मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद उनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे शहर के बाईपास से होकर निकल रहा है। यह पूरा नेशनल हाईवे चार भागों में विभाजित किया गया है। पहला भाग मथुरा से हाथरस तक है, दूसरा भाग हाथरस से कासगंज और तीसरे भाग में कासगंज से लेकर बदायूं के चंदन नगर खरैर तक का हिस्सा लिया गया है, जबकि यहां से बरेली तक चौथे हिस्से में निर्माण कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Honey Trap: युवती की अश्लील हरकतों से सदमे में गई डॉक्टर की जान, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग की सदस्य
विज्ञापन

 

इस हिसाब से होगी हाईवे की चौड़ाई 

हाईवे पर काम कर रहे एनएचएआई के एक इंजीनियर के मुताबिक इसकी चौड़ाई भी अलग-अलग हिसाब से रहेगी। जहां पर सामान्य हाईवे बनाया जाएगा, वहां इसकी चौड़ाई 45 मीटर रहेगी लेकिन जहां पुल या अंडरपास बनाया जा रहे हैं, वहां हाईवे की चौड़ाई 52 मीटर कर दी गई है।

रेलवे लाइन से गुजरने के दौरान हाईवे की चौड़ाई 56 मीटर होगी। इसके अलावा हाईवे पर कितने अंडरपास, छोटे पुल, बड़े पुल और कितने बाईपास बनाए जाएंगे, यह सब पहले तय हो चुका है। फिलहाल हाईवे की जद में आने वाले मकानों और दुकानों का सर्वे कराया जा रहा है। 

कौन से मकान की लंबाई-चौड़ाई कितनी, खाली प्लॉट है या दुकान बनी है। इन सबका सर्वे हो रहा है। उनके आकार-प्रकार के अनुसार ही भवनों का मूल्यांकन कराया जाएगा। फिर उसके अनुसार भवनों के मालिकों को भुगतान किया जाएगा और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चिह्नित हो चुके हैं नौ से ज्यादा धर्मस्थल

बरेली-मथुरा हाईवे पर बदायूं जिले में नौ से ज्यादा धर्मस्थलों को चिह्नित किया जा चुका है। इसमें जजपुरा गांव का मंदिर, खाटू श्याम मंदिर भी शामिल हैं। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज की दीवार, उसके सामने बनी दुकानें और मकान, पेट्रोल पंप की दीवार, सार्वजनिक शौचालय, ढाबा, बीआरबी स्कूल की दीवार, एक रेस्टोरेंट की दीवार भी चिह्नित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें