फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी खत्म, अब और ज्यादा सितम ढा रही सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जनवरी का महीना खत्म होते-होते सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। सर्द हवा जहां लोगों को परेशान कर रही है वहीं धूप न निकलने से गलन भरा मौसम हो रहा है। रात होते-होते तो यह हालत हो जाती है कि सर्दी गलाने का अहसास कराने लगती है।
विज्ञापन

पिछले साल जनवरी में भयंकर कोहरा पड़ा था। कोहरे के कारण कई मार्ग दुुर्घटनाएं भी हुई थीं। गनीमत यह रही कि इस बार कोहरा तो नहीं पड़ा, लेकिन माह के अंत में सर्दी अपना सितम ढाने लगी। जनवरी के मध्य में जब कसकर धूप निकली तो लोगों को दिन में गर्मी का अहसास होने लगा था, लेकिन पिछले एक सप्ताह से बदले मौसम ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। बीच में बारिश भी हो गई, जिसके बाद से धूप भी ढंग से नहीं निकल रही है। लगातार बादल छाये रहने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। बच्चों को सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार होना पड़ता है, सर्द हवा उन्हें परेशान कर देती है। बच्चे बीमार भी पड़ने लगे हैं। शाम होते होते हालत और ज्यादा खराब हो जाती है। गुरुवार को भी दिन भर बादल छाये रहे। बीच-बीच में धूप निकली, लेकिन वह भी बेअसर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें