फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 रिक्रूट बने कांस्टेबल, तैनाती मिली

Thu, 06 Apr 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
परेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
69 रिक्रूट बने कांस्टेबल, तैनाती मिली
-दीक्षांत समारोह में डीआईजी ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
-पुलिस परेड ग्राउंड पर भव्य परेड, एसएसपी ने उत्साहवर्धन किया
पुलिस परेड ग्राउंड पर गुरुवार को दीक्षांत समारोह पूरा होने के साथ ही पुलिस विभाग के 169 रिक्रूट कांस्टेबल बन गए। इनको तैनाती भी दी जाने लगी है। पुलिस परेड ग्राउंड पर डीआईजी आशुतोष कुमार और एसएसपी महेंद्र यादव ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। परेड के बाद डीआईजी ने प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट को सम्मानित किया। उनको कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई।
बदायूं पुलिस लाइंस पर 171 रिक्रूटों को प्रशिक्षण के लिए भेजा था। इनमें 169 रिक्रूटों ने यहां प्रशिक्षण हासिल किया। प्रशिक्षण में सभी कामयाब रहे। गुरुवार को दोपहर हुए पासिंग आउट परेड और दीक्षांत समारोह के बाद कांस्टेबल बनने से रिक्रूटों के चेहरे पर खुशी नजर आई। रिक्रूटों ने अपने परिवार वालों की मौजूदगी में बूटों की धमक के साथ जोश और जज्बा दिखाया। डीआईजी ने जवानों को देश और समाज के प्रति उनके दायित्वों के बारे में बताया। कहा कि पुलिस विभाग जनता को सुरक्षा और सेवा के लिए है, इसलिए मूल कर्त्तव्य के पालन के लिए प्रत्येक पुलिस कर्मी को दिन-रात तत्पर रहना चाहिए। कहा कि पुलिस पर जनता का भरोसा सदैव कायम रहे इसके लिए जी-जान से काम करना होगा। डीआईजी ने कहा कि 169 नए जवान मिलने के बाद पुलिस कर्मियों की कमी भी दूर होगी। डीआईजी ने प्रशिक्षण के दौरान सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले आरक्षी चंद्रभान सिंह को पुरस्कृत किया। उन्होंने जवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी सिटी अनिल यादव, एसपी देहात संजय राय, सीओ सिटी अभिषेक यादव, आरआई लाइन सुरेंद्र नाथ यादव, इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जमीरुल हसन भी मौजूद रहे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें