प्रधान बोले- उपेक्षा हुई तो करेंगे आंदोलन
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की मासिक बैठक गुरुवार को मालवीय आवास पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ब्लॉक म्याऊं के अध्यक्ष बदले जाने की घोषणा की गई। प्रांतीय महामंत्री सोहनपाल साहू ने कहा कि सरकार चाहे जो भी हो यदि वह प्रधानों के अधिकारों की उपेक्षा करेगी तो उसके खिलाफ जमकर संघर्ष किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन प्रधानों की समस्याओं के लिए जिला स्तर से लेकर मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक आवाज उठाएगा। शिव कुमार शर्मा और पंकज मिश्र ने कहा कि प्रधानों को पंचायत एक्ट के तहत जो अधिकार दिए गए हैं, उनका ईमानदारी से निर्वह्न करते हुए अपनी-अपनी ग्राम सभा का ईमानदारी से विकास कराएं। बैठक में सुभाष सिंह, रामवीर सिंह, विनोद सिंह, अरविंद कुमार, सूरजपाल, कृष्णपाल, अहिवरन सिंह, मुकेश, विपिन कुमार, अनिल मिश्रा, मनोज वर्मा, कप्तान सिंह, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन वीरेश तोमर ने किया।