फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6,601 किसानों को मिलेगी 4.16 करोड़ की क्षतिपूर्ति

Wed, 07 Sep 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सूखा, ओलावृष्टि, अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद होने पर किसान आत्महत्या करने लगते हैं, जिससे प्रति वर्ष हजारों किसान काल के गाल में समा जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसल बीमा योजना को संशोधित करके सस्ता और पहले से गुणवत्ता पूर्ण बनाया, जिससे कि किसानों को बीमा का लाभ मिल सके। यही वजह रही कि रबी की फसल का बीमा कराने वाले 6,601 किसानों को 4.16 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति मिलेगी। इससे किसानों को अपनी आगामी फसल का बीमा कराने के साथ फसल बुवाई के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। 
वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिले के 8981 किसानों ने रबी की फसल का बीमा कराया था। इसके तहत किसानों ने एक करोड़ चार लाख 89 हजार 193 रुपये प्रीमियम की धनराशि जमा की थी। रबी की फसल बर्बाद होने की वजह से जिले के 6601 किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। इन किसानों को क्षतिपूर्ति के रूप में चार करोड़ 16 लाख 87 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति दी जाएगी। इससे जिन किसानों की फसल बर्बाद हो गई, उन लोगों को क्षतिपूर्ति मिल जाएगी। 
विज्ञापन

वहीं, खरीफ सत्र 2015 में 11448 किसानों ने फसल बीमा कराया था, जिसके तहत एक करोड़ आठ लाख 31 हजार 192 रुपये का बीमा प्रीमियम जमा किया था। इसमें 5904 किसानों को एक लाख 49 लाख 86 हजार 452 रुपये की क्षतिपूर्ति किसानों को बैंक के माध्यम से पहले ही दी जा चुकी है। वहीं इस बार किसानों ने खरीफ की फसल का बीमा पहले की तुलना में पांच गुना अधिक करा दिया है। रबी सत्र 2015-16 में बीमित फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए बीमा कंपनियों की ओर से जारी की गई सूची के जरिए कृषि विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। अब ेृषि विभाग इस धनराशि को किसानों के बैंक खातों में रबी की बुवाई से पहले ही पहुंचाने की योजना बना रहा है, जिससे किसानों को रबी की फसल बोने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन


रबी की फसलों में जिन किसानों की क्षतिपूर्ति आ गई है। इसकी सूचना अभी दो दिन पहले ही मिली है। विभाग जल्द ही उनके बैंक खातों में क्षतिपूर्ति की धनराशि भेज देगा, जिससे किसानों को परेशान न होना पड़े। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। 
-आरपी चौधरी, कृषि उपनिदेशक 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें