फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 6234 छात्र-छात्राओं ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

विज्ञापन
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा देते बच्चे। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बदायूं। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिलेभर के 83 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इसके लिए शहर में 34, उझानी में चार, इस्लामनगर में छह, बिसौली में 27 और सहसवान में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में कुल 6234 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और निर्धारित समयानुसार संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर मदन लाल झा, सुशील कुमार गुप्ता, सचिन देव, सुखपाल शर्मा, जगदंबा सहाय, रामचंद्र प्रजापति, संजीव कुमार पटेल, बाबू राम पाल सहित विभिन्न ब्लॉक स्तर पर भी कई जिम्मेदार पदाधिकारियों ने अपनी भूमिका निभाई। परीक्षा संयोजक प्रेमचंद्र शर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन आदर्शों से छात्रों को जोड़ने के उद्देश्य से यह परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें