फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था देखने उतरे पुलिस अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो---46
विज्ञापन

बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था देखने उतरे पुलिस अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सोमवार को जिले भर में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था चेक की गई। इस दौरान स्वयं एसएसपी अशोक कुमार और एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव बैंकें चेक करने पहुंचे। उन्होंने एक-एक करके कई बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया। गार्ड सुरक्षा से लेकर अलार्म, सीसीटीवी कैमरे, शस्त्र फिटनेस, एटीएम सुरक्षा गार्ड, बैंक एटीएम आदि चेक किए।
यह चेकिंग अभियान एडीजी प्रेम प्रकाश के आदेश पर किया गया था। जिले भर के पुलिस अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र की बैंकों को चेक किया, साथ ही एटीएम बैंक के बाहर होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इसके अलावा थाना, चौकी इलाकों में भी बैंकें और एटीएम चेक किए गए। उनके पास घूमने वाले संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। खुले आम शराब पीने वालों को भी चेक किया गया। इसके लिए कई शराब की दुकानें और होटलों पर चेकिंग की गई। इस दौरान कई संदिग्ध लोग पकड़े गए। उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली। सोमवार को सीओ सर्वेंद्र सिंह और कोतवाल ओपी सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर की एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, ओबीसी, यूनियन बैंक, सर्वयूपी ग्रामीण बैंक आदि को चेक किया। उनके सीसीटीवी कैमरे, गार्ड, अलार्म आदि देखे। साथ ही एटीएम के पास जमा होने वाले लोगों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें