फोटो-12-
22 सूत्री मांगों केे लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। उत्तर प्रदेश फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स एवं ऑफीसर्स एसोसिऐशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला विपणन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। 22 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार आरएमओ को ज्ञापन दिया।
इस मौके पर संगठन के मंडलीय महामंत्री दिग्विजय सिंह पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार से मांगों को लेकर शीर्ष पदाधिकारियों की वार्ता चल रही थी। संगठन की उपेक्षा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवनीश यादव ने कहा कि हमसे एक तरफ काम कराया जाता है, दूसरी तरफ उत्पीड़न भी किया जाता है। संगठन से जुड़े लोगों का मनमाने तरीके से स्थानांतरण कर दिया जाता। गोदामों की जांच, कालाबाजारी के नाम पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की जाती है। इन सब पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। साथ ही 24 सूत्री मांगों में हाईब्रिड धान की रिकबरी 60-61 प्रतिशत करने, क्रय नीति के बैंक गारंटी के सापेक्ष एक लाट धान व्यय और एक लाट चावल लेने का समाप्त किया जाना चाहिए।